9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारियां दी
नैनवां. डिजिटल दौर में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनवां के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पुलिस की साइबर सेल डेस्क प्रभारी बुद्धराज एवं कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर, राजकोप सिटीजन ऐप तथा साइबर क्लब की उपयोगिता के बारे में भी बताया और कहा कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत इन माध्यमों से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में समझाया। विद्यार्थियों से कहा कि अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करें तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
प्रधानाचार्य मंशा कुमारी तेली ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा जागरूकता का संदेश परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। संचालन शंकरलाल मीणा ने किया। कार्यक्रम में स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।