भर्ती के संबंध में तीन दिन पहले स्वायत्त शासन विभाग ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रदेश की 184 नगरीय निकायों में 21,136 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। कोटा निगम में 1800 सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। भर्ती प्राप्त आवेदन पत्रों की लॉटरी के माध्यम से होगी। लॉटरी जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से 25 से 29 जून के बीच जिला मुख्यालय पर कम्प्यूटर के माध्यम से निकाली जाएगी।