6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोरुम से निकलते ही लग्जरी कार हो गई खटारा…जानिए कैसे

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक ग्राहक शोरूम से नई कार लेकर निकल ही रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों से जा टकराई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 15 Jan 2018, 10:58 PM IST

road Accident

कोटा . गुमानपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ग्राहक शोरूम से नई कार लेकर निकल ही रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों से जा टकराई। इससे नई कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे। इस संबंध में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Read More: Breaking News: मासूम बालिका का अपहरण कर 5 दिन तक दरिंदगी करने वाला हैवान मरने तक रहेगा जेल में

शोरूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिता रोड निवासी जगदीश प्रसाद रैगर शोरूम से नई कार लेकर निकल रहे थे। उनके साथ शोरूम का डिलीवरीमैन भी था। जैसे ही जगदीश ने एक्सीलेटर पर पैर रखा तो कार तेजी से आगे बढ़ी। हालांकि डिलीवरीमैन ने हैण्ड ब्रेक भी लगाए, लेकिन गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से वह शोरूम के मैनगेट पर लगे बेरियर को तोड़ती हुई सड़क से गुजर रहे लोडिंग वाहन से जा टकराई। हादसे में वहां खड़ी दो अन्य बाइक भी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार व लोडिंग वाहन समेत दो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के एयरबैग खुलने से चालक व कर्मचारी बच गए।

Big News: कोटा में 28 करोड़ से बनेंगे खेल मैदान

मनीष के पैर में फ्रेक्चर
लोगों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय वहां से एक महिला समेत कई लोग गुजर रहे थे। सभी बाल-बाल बच गए। इधर, कार की चपेट में आने से शोरूम कर्मचारी कंसुआ निवासी मनीष दीक्षित (२४) के पैर में फ्रेक्चर हो गया।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Read More: Human Story: लालची बेटों ने मां को काल कोठरी और बाप को 3 साल तक बाथरूम में रखा बंद, एक हजार दिन तड़पते रहे बूढ़े मां-बाप

कोई रिपोर्ट नहीं आई
इधर गुमानपुरा सीआई आनंद यादव ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस गई थी। कार मालिक ने क्षतिग्रस्त वाहन का नुकसान भरने का भरोसा दिलाया। किसी ने थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी है।