15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वीकृत सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

ग्रामीण परेशान
खटकड़. रायथल तहसील की फौलाई ग्राम पंचायत के बीरमपुरा उर्फ हरजीपुरा गांव के लोग वर्षों से आवागमन की समस्या से जूझ रहे है। कुआंगांव से बिरामपुरा गांव तक तीन किलोमीटर का रास्ता तय करने में ग्रामीणों के पसीने छूट जाते है। कच्चा रास्ता होने से बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी होती है। वर्ष से सड़क के अभाव में आवागमन की परेशानी से जूझ रहे ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन,विधायक,सांसद और जिला कलक्टर आदि को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुआगांव से बिरमपुरा उर्फ हरजीपुरा तक सड़क निर्माण स्वीकृत भी हो गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ,जिससे बरसात के मौसम में विद्यालय के बालकों सहित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण विनोद रेबारी,भागचंद,महावीर,अमर लाल,गोपी आदि ने बताया कि प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की,लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।