3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच किमी तक दो भागों में बंटी सड़क

कोटा

image

Newsdesk

Aug 03, 2026

Rajasthan

दुपहिया वाहन चालक हो रहे दर्घटनाग्रस्त
ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

लबान. लबान रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस-वे के लबान इंटरचेंज होते हुए माखिदा, चंबल पुलिया के रास्ते श्योपुर (मध्यप्रदेश), बारां, कोटा और बूंदी जिले को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सीसी सड़क पर बीचों-बीच लंबी व गहरी दरारें उभर आई हैं। सड़क की मध्य जॉइंट खुलने से करीब पांच किलोमीटर तक सड़क दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विशेष रूप से बाइक सवार लेन बदलते समय दरार में पहिया फंसने या फिसलने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं तथा जान-माल का नुकसान भी हुआ है। बरसात के मौसम में दरार स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़क है, जहां दिनभर भारी व हल्के वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर संभावित बड़े हादसों को रोकने की मांग की है।