
प्रदेश में रोडवेज की पहली सीएनजी बस बारां से नाहरगढ़ के बीच शुरू
कोटा,बारां. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने बेड़े में सीएनजी बस चलाने का बीड़ा उठाया है। निगम मुयालय ने सीएनजी बस की पहली ट्रायल राज्य में बारां डिपो को सौंपी है। सीएनजी बस ट्रायल के तौर पर गुरुवार से बारां से नाहरगढ़ तक बस शुरू की है। बस को चीफ मैनेजर सुनीता जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य की पहली सीएनजी बस
बारां रोडवेज डिपो की चीफ मैनेजर सुनीता जैन ने बताया कि प्रयोग के तौर पर निगम मुख्यालय ने रोडवेज की पुरानी बस में परिवर्तन करते हुए सीएनजी किट लगाया गया है। इस बस की ट्रायल बारां डिपो को सौंपी है। इसे ट्रायल के तौर पर बारां-नाहरगढ़ के बीच चलाई जाएगी। इस बस के ट्रायल के बाद एनेलेसिस करने के बाद अगर यह सक्सेज हो जाती है तो रोडवेज के बेड़े में सीएनजी की और बसें भी शामिल की जाएगी। बस में लगे गैस कीट से 250 किमी की दूरी तय की जा सकती है। बारां जिले में सीएनजी गैस के पंप उपलब्ध है गैस की कोई किल्लत नहीं आएगी।
रोजना दो फेरे लगाएगी
यातायात प्रबंधक नवीन दाधीच ने बताया कि सीएनजी बस का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। यह बस प्रतिदिन बारां से नाहरगढ़ के बीच दो फेरे लगाएगी। यह बस रोजाना बारां से नाहरगढ़ के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी और नाहरगढ़ से 1 बजे रवाना होकर वापस बारां आएगी। यही बस वापस बारां से 3.30 बजे नाहरगढ़ के लिए रवाना होगी और शाम 5.30 बजे नाहरगढ़ से बारां के लिए रवाना होगी।
Published on:
08 Jul 2021 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
