सोना लूट में दिशाहीन पुलिस
ताजा वारदातें ही नहीं, पूरे शहर को हिलाने वाली नयापुरा थाने से महज चंद कदम दूर स्थित मणप्पुरम बैंक से दिन-दहाड़े 27 किलो सोना लूटने की हुई वारदात के आरापितों तक भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। गुजरे 22 जनवरी को हुई इस सनसनीखेज वारदात के आरोपित तो पुलिस प्वाइंट से तक आराम से गुजरे। इस मामले में तो पुलिस के हाल दिशाहीन जैसे हैं। करीब एक माह होने को आया है लेकिन पुलिस हर सवाल के जवाब में 'तकनीकी अनुसंधानÓ का तर्क देने से आगे नहीं बढ़ पाई।