8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलोनी में आया विशाल वन्यजीव, वनकर्मियों को छकाया, लोगों ने डर कर बंद किए दरवाजे

कोटा.रिहायशी क्षेत्र में घूसे एक सांभर ने वनकर्मियों को जमकर छकाया। रेस्क्यू टीम को सांभर के आगे पीछे करीब एक किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद इसे सीबी गार्डन से ट्रंकोलाइज कर रेस्क्यू किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 10 Jan 2021, 11:36 PM IST

कॉलोनी में आया विशाल वन्यजीव, वनकर्मियों को छकाया, लोगों ने डर कर बंद किए दरवाजे

कॉलोनी में आया विशाल वन्यजीव, वनकर्मियों को छकाया, लोगों ने डर कर बंद किए दरवाजे

कोटा.रिहायशी क्षेत्र में घूसे एक सांभर ने वनकर्मियों को जमकर छकाया। रेस्क्यू टीम को सांभर के आगे पीछे करीब एक किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद इसे सीबी गार्डन से ट्रंकोलाइज कर रेस्क्यू किया गया।

उपवन संरक्षक डॉ.एएन गुप्ता ने बताया कि रविवार को नयापुरा में सांभर के रिहायशी इलाके में विचरण करने की सूचना प्राप्त हुई थी, इस पर वन्यजीव की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची । करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद इसे रेस्क्यू करने में सफलता मिली। गुप्ता ने बताया कि सांभर वयस्क नर है। इसके शरीर पर कुछ चोट है। इसका उपचार किया जा रहा है।

सांभर को सीबी गार्डन में ट्रंकोलाइज कर चिडिय़ाघर कोटा लाया गया। रेस्क्यू टीम में वरिष्ठ पशु चिकित्सक विलासराव गुल्हाने व मुकन्दराहिल्स टाइगर रिजर्व के डॉ तेजिंदर रियाड सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

लगाया शहर का फेरा
लोगों ने बताया कि नयापुरा सिविल लाइंस स्थित बग्गी खाना क्षेत्र में सांभर आने से हड़कम्प मच गया। लोगों ने डर के कारण कॉलोनी के गेट बंद कर दिए। लोगों ने पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। लेकिन देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। करीब दो घण्टे तक सांभर इधर से उधर दौड़ लगाता रहा। सोशल मीडिया पर सांभर का वीडियो वायरल होने पर भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने भीड़ को हटाया, लेकिन वन्यजीव दौड़ लगाता रहा। जानकारी के अनुसार यह कोतवाली में भी घुस गया व पुलिस के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं ट्रंकोलाइज कर रहे चिकित्सकों के ऊपर से छलांग भी लगा दी। इससे वे भी बालबाल बचे। देर तक इधर उधर घूमते हुए इसने सीबी गार्डन में छलांग लगा दी। यहां भी इसने देर तक उत्पात मचाया। करीब 3 घंटे में इसे पकड़ा गया।