
कोटा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवती।
हाड़ौती के चेचट ग्राम निमोदा में गुरुवार को सरसों की फसल निकालते समय एक युवती के बाल थ्रेसर में फंसने से सिर के बाल उखड़ गए। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन युवती को गंभीर हालत में चेचट चिकित्सालय लेकर गए। जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार निमोदा निवासी पिंकी अहीर (23) पुत्री बालमुकुंद अहीर परिजनों के साथ खेत पर सरसों की फसल निकाल रही है। फसल निकालते समय अचानक युवती की चुन्नी थ्रेसर की शाफ्ट में उलझ गई। चुन्नी के साथ ही युवती के बाल भी शाफ्ट में फंस गए। जिससे युवती के सिर की चमड़ी सहित सारे बाल उखड़ गए।
घटना के बाद परिजन ने थ्रेसर को बंद कर युवती को मशीन से बाहर निकाला व चेचट चिकित्सालय लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को कोटा रेफर कर दिया। कोटा के मेडिकल कॉलेज में युवती का उपचार चल रहा है। युवती का हाथ भी फ्रैक्चर होना बताया है।
Published on:
07 Mar 2025 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
