6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Art Exhibition : लंगड़ी पव्वा, घर-घर खेल के साथ याद करेगे बचपन को

कला प्रेमियों द्वारा कलादीर्घा में अब तक कई तरह की प्रदर्शनी व नाट्य मंचन का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इस बार यहां होगा कुछ खास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 26 Jan 2018, 11:35 AM IST

Art Exhibition

कोटा . कला प्रेमियों द्वारा कलादीर्घा में अब तक कई तरह की प्रदर्शनी व नाट्य मंचन का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इस बार यहां कुछ हटकर होने जा रहा है। यहां खेल मैदान में श्रेष्ठता साबित करने वाले खिलाड़ी प्रदर्शन करते दिखेंगे। वहीं लंगड़ी पव्वा, घर-घर के साथ गांव की चौपाल से लेकर शहर में मोबाइल पर खेले जाने वाले खेल भी यहां खेले जाएंगे। यह सब होगा कोटा हैरिटेज सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही चौथी स्कूल आर्ट एग्जीबिशन में।

Read More: City Pride : बेटे की शादी में पूर्व महापौर ने कि‍या ऐसा अनोखा काम कि‍ याद रखेगा कोटा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एण्ड डिजाइन जयपुर , एकलव्य संस्था भोपाल, सचेतन संस्था तथा राजस्थान ललित कला अकादमी के सहयोग से हो रही इस चार दिवसीय स्कूल आर्ट एग्जिबिशन में ब'चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक के लिए बहुत कुछ होगा। सोसायटी की विक्टोरिया सिंह ने बताया कि कोटा स्कूल ऑफ आर्ट एग्जिबिशन का उद्घाटन शनिवार सुबह 10.&0 बजे होगा।

Read More: Sports News: कोटा के खिलाडिय़ों ने भूटान में जीते 4 पदक और अयान ने हिमाचल में जीता स्वर्ण

उद्घाटन अखाड़ा संचालक आईके दत्ता, फिटनेस ट्रेनर अजय सेठी व दीपा यादव करेंगे। यहां चित्रकार गंगा सिंह द्वारा केनवास पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही चॉक पर मिट्टी से बर्तन बनाना सिखाया जाएगा। पेबल पेंटिंग, मास्क मेकिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, ओरिगेमी भी मुख्य आकर्षण होंगे।

Read More: बेनकाब-बेखौफ लुटेरे दनदनाते हुए आए और लूट ले गए 27 किलो सोना...देखिए तस्वीरें...

28 को फैमिली डे
28 जनवरी को फैमिली डे होगा। इस दिन फ्रांस की आर्टिस्ट शांतल जूमल कोलम (रंगोली ) का प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा बॉक्सिंग व वुशु के बारे में बताया जाएगा। 29 की शुरूआत मंडे माइल से होगी। ब'चों को दौड़ के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं ताइक्वांडो व अखाड़ा के खेल पट्टा, तलवार, बनेठी, बल्लम व चक्कर घुमाना सिखाया जाएगा। वहीं अंतिम दिन प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हाड़ौती नाट्य तिल खांखरिया रहेगा। कहानी का मंचन होगा, चॉक, पेबल पेंटिंग, मास्क मेकिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, ओरिगेमी व अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।