6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उमंग’ में सजा देशभक्ति का रंग

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् की ओर से गुरुवार को देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उमंग’ हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 26 Jan 2018, 10:49 AM IST

desh bhagti

श्रीकरणपुर.

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् की ओर से गुरुवार को देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उमंग’ हुआ। स्वामी विवेकानंद पार्क में हुए आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा ने समाज सेवा में परिषद के योगदान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कुसुमकुमार अग्रवाल, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल गोली, संरक्षक डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, गोशाला अध्यक्ष खेमचंद गोयल, पेंशनर्स समाज के बलदेव सैन, विष्णुशरण पाहवा, पंचायत समिति सदस्य गुरमीतकौर गिल व संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कुसुमकुमार अग्रवाल, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल गोली, संरक्षक डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, गोशाला अध्यक्ष खेमचंद गोयल, पेंशनर्स समाज के बलदेव सैन, विष्णुशरण पाहवा, पंचायत समिति सदस्य गुरमीतकौर गिल व संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में 130 छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी होंगे सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गुनगुन लिम्बा ने एकल नृत्य कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम प्रभारी कजोड़मल मीणा व मुकेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राबाउमाविद्यालय, 9 एफएफ बड़ोपल व 23 ओ के सरकारी स्कूलों सहित कुल ९ स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे।

Video: हीमो डायलिसिस यूनिट एक फरवरी को होगी शुरू

समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। डॉ.नायबसिंह गिल की स्मृति में दिया जाने वाला सेवा रत्न पुरस्कार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बद्रीप्रसाद शारदा को दिया गया। परिषद के अध्यक्ष शशिभूषण भास्कर, सचिव दिनेश सती, जगदीश गोयल, आशीष मिड्ढा, परमजीत सिंह, हरबिलास गर्ग, इंद्रचंद मित्तल व पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार बोचीवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गुनगुन लिम्बा ने एकल नृत्य कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम प्रभारी कजोड़मल मीणा व मुकेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राबाउमाविद्यालय, ९ एफएफ बड़ोपल व २३ ओ के सरकारी स्कूलों सहित कुल ९ स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे।