25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली पर कोटा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे स्टेशनों पर की जा रही विशेष चेकिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Mar 2025, 6:38 PM IST

Kota News

Kota News

होली को लेकर कोटा रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।

कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त संख्या में आरपीएफ के साथ-साथ रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान तैनात किए गए। इन जवानों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशेष ब्रीफिंग भी दी जा रही है, ताकि वे किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

इसके अलावा, सीसीटीवी निगरानी और तकनीकी उपाय भी किए गए हैं। कोटा रेल मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बना दिया गया है। आरपीएफ की ओर से स्टेशनों के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए डिजिटल निगरानी तंत्र को सक्रिय किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेटल डिटेक्टर्स और बैगेज स्कैनर मशीनों का प्रयोग कर यात्रियों के सामान की जांच की गई। रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध एवं नशीली वस्तुओं की जांच भी की गई। स्टेशन परिसर में संदिग्ध सामान या वस्तुएं पाए जाने पर उनकी तुरंत गहन जांच की जा रही है।

आरपीएफ के जवान संदिग्ध वस्तुओं और बैगों की चेकिंग हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) और डॉग स्क्वायड के साथ कर रहे हैं। आरपीएफ की ओर से ट्रेनों और स्टेशनों पर नशीली वस्तुओं के सेवन या शराब पीने जैसी विघटनकारी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

इसके अलावा, स्टेशन परिसर में आरपीएफ के जवान निरंतर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पहचान की जा सके। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आरपीएफ के जवान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। होली के इस पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग