
मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका
Youth Died Due To Electrocution: कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को दोस्तों के साथ होली खेलने के दौरान वीडियो बनाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि धीरज मीणा (21) जयपुर में रहकर बीएसटीसी की पढ़ाई कर रहा था। धीरज के पिता का निधन पहले ही हो गया था और मां दिव्यांग है। दो-तीन दिन पहले ही होली की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार सुबह ही वह तीन-चार दोस्तों के साथ होली खेलने गोविंदपुर बावड़ी से कुन्हाड़ी के लैंडमार्क सिटी आया था। स्टूडेंट्स होली के गीतों पर डांस कर रहे थे। इस दौरान धीरज अपने दोस्तों का मोबाइल से वीडियो बना रहा था।
उसी समय हॉस्टल के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबल से उसका हाथ अड़ गया। करंट लगते ही वो जमीन पर गिर गया। उसके दोस्त धीरज को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई
मृतक के चाचा इंद्रराज मीणा ने बताया कि बिजली कंपनी केईडीएल व हॉस्टल संचालकों पर आरोप लगाया कि लैंडमार्क में दो हॉस्टलों के बीच महज 4 फीट की ऊंचाई पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। इसके तार भी निकल रहे थे। इसके चलते वीडियो बनाते धीरज का हाथ ट्रांसफार्मर के तारों से छू गया। उन्होंने कहा कि धीरज के पिता नहीं है, मां दिव्यांग है। उसका एक छोटा भाई है, वह भी बीमार रहता है।
Published on:
05 Mar 2026 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
