
कोटा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मसालों की खुली ब्रिकी रोकने और मिलावट करने वालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में 162 किलोग्राम खुला मसाला सीज किया गया है।
सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑफिसर जीएस गुर्जर और चन्द्रवीरसिंह जादौन ने खाई रोड स्थित मैसर्स बीएल इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर धनिया व हल्दी पाउडर का नमूने लिए।
निरीक्षण के दौरान जैन मिर्च भंडार पर पिसे मसाले की खुली ब्रिकी होते मिली। इस पर टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चालान बनाया। साथ ही खुला मिला 96 किलो मिर्च, 40 किलो हल्दी और 26 किलो धनिया पाउडर सीज किया है।
टीम ने मैसर्स देहली फूड सप्लीमेंट छावनी से टॉप गेनर, बॉडी मास एमिनो लिक्विड और मैसर्स परफेक्ट एंटरप्राइजेज से वेटर गेनर के नमूने भी लिए है। इन विक्रेताओं को बिना लाइसेंस के बेचान करने पर भी कार्रवाई होगी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
