25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

September 2017 Flashback : उत्सव के अनंत उल्लास में डूबा कोटा

कोटा. सितम्बर 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उनकी एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 30 Dec 2017, 11:17 PM IST

Flashback 2017

कोटा .

साल 2017 गुजरने वाला है और नया साल 2018 शुरू होने वाला है। साल 2017 में जो प्रमुख घटनाएं हुई जो व्‍यक्ति के जेहन में हमेशा रहेगी। उन्ही प्रमुख घटनाओं की एक रिपोर्ट पत्रिका आपके समक्ष पेश कर रहा है। पेश है माह सितम्बर 2017 की प्रमुख घटनाएं -

Read More: January 2017 Flashback: राशन, ब्लड बैंक और आरटीआई एक्टीविस्ट की मौत से खराब हुआ नाम


03/09/2017 कांस्टेबलों का शराब ठेके पर हंगामा
भीमगंजमंडी थाना इलाके के खेड़ली फाटक क्षेत्र में 4 पुलिस कांस्टेबलों ने शराब ठेके पर तोडफ़ोड़ कर मारपीट की। बाद में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें भी धुन दिया। मामला गर्माने पर पहले बचाव के बाद आखिर, पुलिस को आरोपितों को निलंबित करना पड़ा।

05/09/2017 छाया उत्सव का अनंत उल्लास
इस साल भी धूमधाम से गणपति बप्पा को विदा किया गया। पांच सितम्बर को 60 अखाड़ों के 2500 पट्टेबाजों के करतबों, 8 डांडिया पार्टी के नृत्य सम्मोहन और 97 झांकियों को समेटे निकली महाशोभायात्रा के साथ लाखों पलकों पर गणपति बप्पा विदा हो गए। शहरभर में 20 हजार से ज्यादा बड़ी और सवा लाख से ज्यादा छोटी गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बप्पा की सुरक्षा सेवा में इस दौरान 3800 पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात रहा।

Read More: February 2017 Flashback : कोटा का लाल चेतन चीता ऐसा दहाड़ा कि पूरे देश में हुई गूंज

09/09/2017 संप्रेषण ग्रह में खूनी संघर्ष
रावतभाटा रोड पर संचालित संप्रेषण गृह में 9 सितम्बर की सुबह बाल अपचारियों के दो गुटों में संघर्ष हुआ। एक अपचारी की आंख फूट गई जबकि सुरक्षाकर्मी समेत अन्य बच्चों के सिर व हाथ-पैर जख्मी हुए। मामला गर्माने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, वयस्क हो चुके अपचारियों अन्यत्र शिफ्ट किया गया।

Read More: March 2017 Flashback : अवैध टोल वसूली, डॉक्टर पत्नी व एक युवक की हत्या से खराब हुआ नाम

11/09/2017 एक घंटे में रोपे रिकॉर्ड 5100 पौधे
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की महिला शाखा कोटा व रोटरी क्लब पद्मिनी के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज परिसर में एक घंटे में 5100 पौधे रोंपे गए। यह प्रसंग गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।

Read More: April 2017 Flashback : कोटा जेल में जल रही थी भ्रष्टाचारी बत्ती


27/09/2017 दुर्गाष्टमी पर किशोरी से दुष्कर्म, हत्या
अनंतपुरा इलाके में दुर्गाष्टमी की रात को डांडिया देखने गई 12 वर्षीय छात्रा की किशोरों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। आरोपितों को किशोरी दो साल से जानती थी लेकिन कुछ वक्त से बात नहीं कर रही थी। सो, मौत की नींद सुला दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग