कोटा. काउंसलिंग ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) नई दिल्ली ने 29 अगस्त को बीआर्क प्रवेश परीक्षा 'नाटा-1Ó(नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर) दो भागों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई। जिसमें परीक्षार्थियों ने आवंटित परीक्षा केंद्र अथवा फ्रॉम होम मोड में लेपटॉप, कम्प्यूटर, वेबकेम या माइक्रोफोन से ऑनलाइन पेपर दिया, लेकिन सैकड़ों विद्यार्थियों ने सर्वर में खराबी के कारण पेपर हल नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि लगभग 32 हजार परीक्षार्थियों का एक अवसर बेकार हो जाने से निराशा हुई, जबकि गलती सर्वर की खराबी के कारण हुई है।