21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा में भीषण गर्मी, झालावाड़ में चली धूलभरी हवा

फिर बढऩे लगा तापमान, कोटा में 41.6 डिग्री सेल्सियस

Google source verification

कोटा. हाड़ौती अंचल में बुधवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। कोटा में तेज गर्मी रही, जबकि झालावाड़ में धूलभरी हवा चली। पिछले दो दिन पहले हुई बारिश से कोटा में तेज गर्मी व उमस हो गई। गर्मी के चलते लोग बेहाल तथा पसीने से तरबतर रहे। बाजारों में आवाजाही कम रही। शाम ढलने के गर्मी का असर कम हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 41.6 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्यिस रहा। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे की रही। झालावाड़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह बादल छाए रहे और धूलभरी हवा चलती रही। बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में कमी आई। देर शाम को तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश हुई। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई।

अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री रहा। बूंदी जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई तो न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40.6 व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां में गर्मी रही।