जवाहर नगर पुलिस ने 21 जुलाई को डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित पार्लर पर छापा मारकर थाईलैण्ड निवासी चार युवतियों समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। उन्हें अदालत ने जेल भेज दिया था। जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत खारिज होने के बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी पेश की। इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चारों युवतियों को एक-एक लाख रुपए की जमानत व 50-50 हजार रुपए के दो मुचलकों पर रिहा करने के आदेश दिए। अब वकील की ओर से संबंधित अदालत में जमानत मुचलके पेश किए जाएंगे। इसके बाद ही वे जेल से रिहा हो सकेंगी।