7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा उत्तर में शांति धारीवाल, दक्षिण में राखी गौतम

कांग्रेस की 21 नामों की सातवीं और आखिरी सूची जारी, नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन आज

Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

Nov 05, 2023

कोटा.कांग्रेस ने रविवार रात को विधानसभा चुनाव में आखिरी 21 प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी कर दी।

हाड़ौती में 6 सीटों पर बहुप्रतीक्षित सूची में कोटा उत्तर से शांति धारीवाल को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं कोटा दक्षिण से कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है। रामगंजमंडी में पार्टी ने नए चेहरे के रूप में महेन्द्र राजौरिया को टिकट दिया है। पीपल्दा में चेतन पटेल को टिकट दिया गया है। वहीं झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के सामने कांग्रेस ने रामलाल चौहान को प्रत्याशी बनाया है।