1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota City Mall Fire: सामने आया सिटी मॉल में लगी भीषण आग का कारण, करोड़ों का नुकसान, अब इतने दिन बंद रहेगा मॉल

7 Day City Mall Closed: सिटी मॉल को सतर्कता के तौर पर 7 दिन के लिए बंद किया गया है। ऐसे में बिल्डिंग का सेफ्टी चेक होने के बाद ही इसे लोगों के लिए खोला जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 01, 2026

City Mall Fire

सिटी मॉल का फोटो: पत्रिका

Kota City Mall Massive Fire Update: कोटा शहर में झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। जिस फ्लोर पर आग लगी, वहां विद्युत पैनल था, इसके अलावा कई एयर कंडीशनर भी लगे थे। ऐसे में आग विद्युत पैनल या एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से लगी, जो शोरूम में प्लास्टिक, फोम व कपड़े के खिलौनों से तेजी से फैली। परफ्यूम रैक के चपेट में आने के बाद एक के बाद एक सैंकड़ों परफ्यूम की शीशियों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मॉल में आग लगने से करीब 1.25 करोड़ रुपए का माल जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा भवन में कांच, फॉल सीलिंग, वायर, केबल समेत विद्युत समेत अन्य निर्माण कार्य का करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विज्ञान नगर थाना पुलिस ने सिटी मॉल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से एफएसएल टीमों ने बुधवार के बाद गुरुवार को भी मॉल में घटनास्थल का जायजा लेकर नमूने लिए।

7 दिन के लिए मॉल बंद

सिटी मॉल को सतर्कता के तौर पर 7 दिन के लिए बंद किया गया है। ऐसे में बिल्डिंग का सेफ्टी चेक होने के बाद ही इसे लोगों के लिए खोला जाएगा। इधर मॉल में पालिका बाजार के दुकानदार अपनी दुकान में रखे माल को संभालने के लिए परेशान नजर आए। बाद में इन्हें एक-एक कर अंदर भेजा गया, जहां उन्होंने दुकान में माल को व्यविस्थत किया। अग्निकांड के बाद दूसरे दिन गुरुवार को माल में सन्नाटा पसरा रहा।

आग की फेक्ट फाइल

  • 10.20 बजे सुबह लगी आग
  • 10.30 बजे सिटी मॉल के कर्मचारियों को पता चला
  • 10.34 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना
  • 10.35 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना
  • 10.45 बजे पहली फायर ब्रिगेड श्रीनाथपुरम से पहुंची
  • 12.40 बजे आग पर काबू पाया

खरीदारी के लिए हम मॉल में घुस रहे थे कि सामने से सफाईकर्मी और सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए बाहर आ रहे थे। हमें भी कहा-बाहर जाओ, मॉल की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। फिर धुंआ निकलता दिखा तो माजरा समझ आ गया।
फुरकान अली, प्रत्यक्षदर्शी

बेटे को शर्ट दिलवाने मॉल आया था। गाड़ी पार्क कर रहे थे कि मॉल में आग लगने का हल्ला सुना। लोग तेजी से मॉल से बाहर निकल रहे थे। कुछ ही मिनटों में आग काफी तेज हो गई। करीब 15 मिनट बाद दमकलें पहुंचने लगी और आग बुझाने का काम शुरू हो गया।
बृजेन्द्र सिंह, प्रत्यक्षदर्शी