1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Boston Cruise Accidents: राजस्थान का युवक दीपक राठौड़ गायब! कोटा में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, ‘बेटा जल्दी लौट आ’

Boston Cruise Accident: कोटा का युवक दीपक सिंह राठौड़ (26) बोस्टन (अमरीका) के पास 25 अप्रेल को समुद्री जहाज दुर्घटना के बाद से लापता है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

May 01, 2026

Deepak Rathore Kota

लापता दीपक सिंह राठौड़ की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Youth Misisng In Cruise Accident: कोटा के 26 वर्षीय दीपक सिंह राठौड़ 25 अप्रेल को अमेरिका के बोस्टन के पास समुद्री जहाज दुर्घटना के बाद लापता हो गए। वह एक प्राइवेट शिपिंग कंपनी में काम कर रहे थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ। दीपक के लापता होने से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनका परिवार मूल रूप से सीकर जिले का है और कोटा के सिविल लाइन्स क्षेत्र में रहता है।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

दीपक की लापता होने की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक के मौसेरे भाई करण सिंह भाटी ने बताया कि वे पूरी तरह से घबराए हुए हैं और मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दीपक की मां, पिता और अन्य परिजन उसकी वापसी की उम्मीद में हैं।

कांग्रेस नेता ने दायर की याचिका

दीपक की तलाश के लिए राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक और बूंदी के कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक याचिका दायर की है। उन्होंने राष्ट्रपति सचिवालय से मदद की अपील की है। साथ ही विदेश मंत्रालय में भी दीपक की खोज के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा सके।

चर्मेश शर्मा का कहना है कि वे विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की मदद के लिए काम करते हैं और दीपक सिंह राठौड़ के परिवार को भी हर संभव सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे। यह मामला भारतीय नागरिक की सुरक्षा और विदेशों में होने वाले हादसों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत को भी उजागर करता है।

दीपक के परिजनों ने भारतीय सरकार से उम्मीद जताई है कि वे जल्द से जल्द दीपक को सकुशल घर वापस लाने के लिए सभी प्रयास करेंगे। परिवार के लोग हर दिन भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका बेटा जल्दी घर लौटे।