
एम्बुलेंस से अफीम डोडा की तस्करी, पुलिस ने रोका तो कार चढ़ाने का प्रयास
पुलिस ने चार किमी पीछा कर तीन को दबोचा
असनावर. झालावाड़ जिले के असनावर में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (National Highway 52) पर मंगलवार रात को नाकाबंदी (blockade) के दौरान एम्बुलेंस (ambulance) लिखी एक कार से तस्करी (smuggling) कर ले जा रहे अफीम डोडा (opium doda), चूरा सहित तीन जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रोकना चाहा, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए कार को भगा ले गया। मौके पर खड़ी पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इससे थानाधिकारी के हाथ में चोट आई।
थानाधिकारी हरवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को कस्बे में हाइवे रोड़ पर दो जगह नाकाबंदी की जा रही थी। उसी समय अकलेरा की ओर से एक कार आई जिस पर एम्बुलेंस लिखा हुआ था। पुलिस के जवानों ने कार को रोकना चाहा, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए कार भगाकर ले गया। मौके पर खड़ी पुलिस टीम पर कार चढ़ाने का प्रयास करते समय थानाधिकारी के हाथ में चोट आई। पुलिस के जवानों ने बस स्टैंड पर एक बार फिर कार को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने कट मारते हुए कार भगा ले गया। पुलिस ने फिर पीछा करते हुए करीब चार किमी दूर जुनाखेड़ा तिराहे पर घेरा बनाकर दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर 2 किलो 500 ग्राम अफीम डोडा और चूरा जब्त किया। पुलिस ने कार सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में तस्करी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
एम्बुलेंस की आड़ में अफीम का डोडा, चूरा तस्करी करने वाले आरोपियों में नागौर जिले के सिरासना निवासी रजनी कुमार (33) पुत्र प्रहलाद, खोकरो निवासी बस्तीराम विशनोई (40) पुत्र राउराम एवं रेण निवासी सददाम (25) पुत्र शकूर खां शामिल रहे।
Published on:
5 Jan 2022, 8:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.