
snake bite :जान पर भारी पड़ा टोना टोटका : सांप ने काटा तो तांत्रिक के पास ले गए, इलाज में देरी से गई किशोरी की जान
राजस्थान के एक जिले में अंधविश्वास ने ली एक किशोरी की जान, जानें पूरा मामला
सांप के काटने पर इलाज के बजाए झाड़ फूंक करवाना (टोना टोटका) किशोरी की जान पर भारी पड़ा। इलाज में देरी के चलते किशोरी की मौत हो गई। मामला शनिवार को बारां जिले में सामने आया।
बारां जिले नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के खल्दी गांव निवासी एक किशोरी की शनिवार को सर्पदंश से मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि कल्दी गांव निवासी सोनी (15) शनिवार सुबह खेत पर रखवाली करने गई थी। वहां उसे सांप ने काट लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशोरी को सुबह करीब सात बजे सांप ने काटा था। इसके बाद परिजन इलाज कराने के बजाए उसे पैनावदा में किसी तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने ले गए। इलाज नहीं मिलने से तबीयत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती गई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। तब तक सुबह के दस बज गए थे।
तीन घंटे की देरी होने से शरीर में जहर फैल गया। हालांकि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन आधा घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने यहां जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Updated on:
02 Aug 2022 07:14 pm
Published on:
31 Jul 2022 02:32 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
