
कोटा . दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और प्रीमियम श्रेणी की लग्जरी ट्रेनों में लगातार चोरी की घटनाओं के पीछे अन्तरराज्यीय हिस्ट्रीशीट गैंग सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल के साथ राजस्थान और मध्यप्रदेश की जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का पर्दापाश हुआ है।
Read More: राजस्थान के ऐसे 20 गांव जहां युवकों की नहीं होती शादी, जमीन जायदाद होने पर भी कोई नहीं देता लड़की...वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
गत 26-27 मार्च की रात राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री का सामान चोरी होने और चोरी की आरोपित महिला की मौत के बाद जांच शुरू की गई थी। इसके लिए मंदसौर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, रेलवे पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु, कोटा के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरएसपी सिंह की निगरानी में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई।
इसमें एसएसपी डॉ. इन्द्रजीत सिंह बाकलवार, एएसपी रेलवे मनकामना प्रसाद, गरोठ एसडीओपी भंवर सिंह, कोटा के सहायक सुरक्षा आयुक्त वंशराज सरोज, कोटा अपराध शाखा आरपीएफ निरीक्षक प्रताप सिंह, जीआरपी थाना शामगढ़ के निरीक्षक एमएस मंडलोई, आरपीएफ निरीक्षक रमेशचंद्र सिंह सहित कई निरीक्षकों को शामिल किया गया। इस टीम ने अपराधियों के संभावित ठिकानों का पता लगाया। विभिन्न राज्यों में भी टीम भेजी गई और संदिग्धों के आपराधिक रिकॉर्ड के संबध में जानकारी मांगी गई।
Read More: रिटायर्ड कैटल गार्ड ने काटा पत्नी का गला, खून से सना चाकू लिए छिपा था वृन्दावन में, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
जांच में पिछले दिनों ट्रेन से गिरी मृतका का पुत्र किशनलाल और अन्य परिजनों का ट्रेनों में चोरी और गोरखपुर, बाराबांकी, झांसी दिल्ली में हुए अपराधों में लिप्त होना पाया गया। वहीं थाना जीआपी गोरखपुर में इस गैंग की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उनके ऊपर चोरी के साथ-साथ विभिन्न गम्भीर अपराध यूपी गैंगस्टर एक्ट में भी दर्ज हैं।
जांच में आरोपित मृतका संगीता अग्रवाल द्वारा पिछले दिनों पर्स चोरी करने के बाद फरियादी अमृता सिंह के पिता महेन्द्र सिंह द्वारा देख लेने के बाद खुद को बचाने की नीयत से ट्रेन से कूदना पाया गया। गत 27 मार्च को मृतका के शव को प्रथम बार देखने वाले गरोठ के गैंगमैन रणधीर पासवान व नैनानाथ पर भी संदेह होने पर उनसे भी पूछताछ की गई।
Read More: 80 साल के बुजुर्ग ने 3 साल की मासूम से की गंदी हरकत, कोर्ट ने दी 5 साल की सजा
गैंगमैनों ने बांट लिया था सामान
पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घटना स्थल से 10 मीटर दूर लेडिज पर्स में से मृतका संगीता अग्रवाल द्वारा फरियादी अमृता सिंह के चोरी किए गए जेवरात व नकदी कुल कीमत पांच लाख रुपए निकाल कर आपस में बांट लिए थे। उन्हें ट्रेक के किनारे पड़ी गिट्टी में छिपाना कबूल किया। बाद में आरोपितों की निशानदेही पर जीआरपी शामगढ़ ने पूरा माल बरामद कर लिया।
यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपित गैंगमैन रणीधर से सोने का कड़ा, चेन, 4 अंगूठी, ब्रेसलेट, टॉप्स, लेडिज पर्स और 4 हजार नकद बरामद हुए। आरोपित गैंगमैन नैनानाथ से 4 हजार नकद, सोने का कड़ा, मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी, लॉकेट बरामद हुए।
आरोपित रिमांड पर
आरोपित रेलकर्मियों को रविवार को सिविल न्यायालय गरोठ में पेश किया गया। जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। चोरी की आरोपित महिला के सामान की बरामदगी नहीं हुई है। वहीं इस गिरोह का पर्दापाश करने वाली टीम में शामिल निरीक्षक और पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
Published on:
09 Apr 2018 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
