2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीले से लुढ़क कर बस्ती पर गिरा पत्थर, बच्चों ने भागकर बचाई जान, घरों की दीवारें टूटी, धमाके से दहशत

टीले के नीचे बसी बस्ती में उस समय दहशत फैल गई जब एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर बस्ती पर गिर गया। बच्चों ने भागकर जान बचाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 18 Feb 2018, 12:07 PM IST

Kota Stone

सातलखेड़ी. कस्बे में टीले पर बसे मोहल्ले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। टीले पर डम्परों से मलबा खाली किया जा रहा था। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर लुढक कर बस्ती में मकानों की दीवार से टकरा गया। गनीमत रही कि बस्ती से गुजर रहे दो बच्चों ने पत्थर का आते देख एक तरफ हो गए। इससे हादसा होने से टल गया।

Read More: सावधान! कोटा में किसी भी पल हो सकते हैं धमाके, खतरे में लोगों की जान

वार्ड 8 के रामफूल बैरवा ने बताया कि परिवार सुबह घर के कार्यों में व्यस्त था। तभी एक बड़ा पत्थर उनके मकान की दीवार से टकराया। धमाके की आवाज से घर के सदस्य घबराकर बाहर आए। मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से आक्रोशित बस्तीवासियों का कहना है, समीपवर्ती खदान में झडाई कार्य चल रहा है। खदान का मलबा डम्पर द्वारा बस्ती के पास टीले पर डाला जा रहा है। जिससे पत्थर लुटक कर बस्ती की ओर जा रहे हैं। इससे दुघर्टना होने की आशंका बनी रहती है।

Read More: भगवान के दर्शन करने घर से निकला बुजुर्ग पर चढ़ा दिया ट्रोला, भक्त की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

बच्चों ने भागकर बचाई जान
कोटा स्टोन की खदानों से निकला मलबे में बड़े-बड़े पत्थरों को डम्पर की सहायता से टीले पर खाली किया जा रहा था। तभी, एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर बस्ती की ओर तेजी से बढऩे लगा। इसी दौरान यहां से गुजर रहे दो बच्चों ने अपने तरफ तेजी से पत्थर को आते देख घबरा गए और भागकर जान बचाई। गनीमत रही की घटना के वक्त बच्चे मोहल्ले में खेल नहीं रहे थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Read More: फैशन की दुनिया में छाई कोटा की बेटी, अब ग्रीस से मिलेगी ग्लैमर की ट्रेनिंग

ग्रामीणों में आक्रोश
बाशिंदों ने बताया कि टीले के पास स्टोन खदानें हैं। माइनिंग के द्वारा बड़े-बड़े पत्थर निकाले जाते हैं और इसका मलबा यहां टीले पर फेंका जाता है। कई बार पत्थर लुढ़क कर बस्ती पर गिर जाते हैं। घरों को नुकसान पहुंचता है, वहीं, बच्चों की जान पर संकट बना रहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।