17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर जा रही महिला को गाय ने सिंग में फंसाकर 5 फीट हवा में उछाला, दांत और हाथ टूटा, हालत नाजुक

गुमानपुरा में मंदिर जा रही महिला को एक गाय ने सिंग से उछाल कर फेंक दिया। इससे महिला के एक हाथ में फेक्चर हो गया और दांत टूट गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Nov 28, 2018

Stray cattle

मंदिर जा रही महिला को गाय ने सिंग में फंसाकर 5 फीट हवा में उछाला, दांत और हाथ टूटा, हालत नाजुक

कोटा. जनप्रतिनिधि वोट मांगने में व्यस्त हैं और प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा है। इस चुनावी माहौल में जनता बेहाल है। नगर निगम ने आवारा मवेशियों की धरपकड़ बंद कर दी है, इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार सुबह गुमानपुरा में मंदिर जा रही महिला को एक गाय ने सिंग से उछाल कर फेंक दिया। इससे महिला घायल हो गई। महिला के एक हाथ में फेक्चर हो गया और दांत टूट गया।

Breaking News: झालावाड़ में यह क्या कह गई वसुंधरा, पीएम मोदी को कह डाला छोटा आदमी

गुमानपुरा निवासी विमल चंद जैन ने बताया कि उनकी पत्नी किरण जैन सुबह करीब 8.30 बजे कोटड़ी रोड पर सेन्ट्रल स्क्वायर मॉल के पास से मंदिर दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान एक गाय दौड़ती हुई आई और मारने लगी। किरण ने गाय के बचने के लिए दौडऩे की कोशिश की, लेकिन सिंग से मारते हुए पांच फीट हवा में उछाल कर फेंक दिया। इससे दांत टूट गया और खून बहने लग गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक हाथ में फेक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गाय पागल हो गई थी और कई राह चलते लोगों को मारने दौड़ती रही। उसने एक बालक को भी सिंग से मारा था, इससे उसके सिर में चोट आई है। बाद में शिकायत पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और काउ कैचर से गाय को पकड़कर कायन हाऊस ले गए।

Big News : स्पीड से दौड़ रही कार का हाइवे पर निकला टायर, दो बार पलटी खाकर खेत में जा गिरी, पांच घायल, एक गंभीर

आवारा मवेशियों का हर तरफ आतंक

शहर में पिछले तीन-चार साल से आवारा मवेशियों की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। पिछले एक साल में ही आवारा मवेशियों के कारण आधा दर्जन लोगों की अकाल मौत हो गई है। एक साल में 40 से अधिक लोग आवारा मवेशियों के कारण अस्पताल पहुंच चुके हैं।

आवारा मवेशियों की धरपकड़ लगातार की रही है। आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान के लिए नई गोशाला बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

महेश विजय. महापौर कोटा नगर निगम