15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थी परिषद ने 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

झालरापाटन। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को नगर में 80 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई। जिसमें सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थीयों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गां से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। जहां वक्ताओं ने कहा कि देशभक्ति केवल 15 अगस्त का नारा नहीं, बल्कि हर दिन देश हित में किए जाने वाले कार्यों की भावना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही राष्ट्रध्वज, देश के इतिहास और देशभक्ति की भावना से जोड़ना भविष्य के भारत को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।