
कोटा .
बंसल क्लासेस के बंसल टावर परिसर में रविवार को समारोह में मेगाबूस्ट विजेताओं की घोषणा की गई। सिंगापुर की टिकट और नकद पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। चेयरमैन वी.के. बंसल और अकादमिक निदेशक समीर बंसल ने विजेतओं को पुरस्कृत किया।
देश के 16 राज्यों में 127 सेंटर और विभिन्न विद्यालयों में बंसल स्कॉलरशिप कम ओपन ऑपच्र्यूनिटी टेस्ट व बंसल स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन हुआ था। कक्षा 6 से 10 तथा 11वीं व 12वीं मेडिकल तथा इंजीनियरिंग विंग के लिए चार चरणों में आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग 45000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 1800 विद्यार्थियों को मेगाबूस्ट के लिए चयनित किया गया।
मेगाबूस्ट परीक्षा में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी को सिंगापुर यात्रा का टिकट, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी को 31000 रुपए का चेक और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थी को 11000 रुपए का चेक दिया गया।
भाई-बहन बने विजेता
रायपुर के भाई-बहन की जोड़ी ने बूस्ट और मेगाबूस्ट में बाजी मारी। कक्षा 6 में पढऩे वाली रिदम केडिया ने बूस्ट के एक फेज में तृतीय स्थान पर रहकर 3100 रुपए का पुरस्कार पाया। उनके बड़े भाई अरिन केडिया ने मेगाबूस्ट में कक्षा 10 में पहला स्थान पाकर सिंगापुर की टिकट जीती।
फेज विनर्स भी पुरस्कृत
इससे पूर्व बूस्ट व बीएसटी के चारों चरणों में कक्षा 6 से 10 तथा 11वीं व 12वीं मेडिकल तथा इंजीनियरिंग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 11000, 5100 व 3100 के चेक से पुरस्कृत किया गया।
Read More: Sports News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता - कोटा के हेमन्त का राजस्थान हाॅकी टीम में चयन
यह विद्यार्थी जाएंगे सिंगापुर
निदेशक महिमा बंसल ने बताया कि कक्षा 6 में ओरैया से सौमी बिस्वास, कक्षा 7 में इलाहाबाद से अयुष गुप्ता, कक्षा 8 में कोटा से जील गबानी, कक्षा 9 में कोटा से आदित्य गुप्ता, कक्षा 10 में रायपुर से अरिन केडिया, कक्षा 11 इंजीनियरिंग में कोटा से निशांत अभंगी व मेडिकल में अजमेर से मनोग्य अग्रवाल तथा कक्षा 12 इंजीनियरिंग में अलवर से कुशल गुप्ता व मेडिकल में कोटा से गौरांश अग्रवाल ने सिंगापुर यात्रा की टिकट जीती। सिंगापुर में उन्हें सिंगापुर साइंस सेंटर की भी यात्रा करवाई जाएगी।
Updated on:
8 Jan 2018, 5:39 PM IST
Published on:
8 Jan 2018, 3:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.