
झालरापाटन. डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा सोसायटी ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोमती सागर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। महासभा अध्यक्ष बाबूलाल रेगर ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने तथा उपलब्ध सामग्री का सदुपयोग करने को प्रेरित किया। संरक्षक कैलाश चंद यादव ने शिक्षा को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्त्वपूर्ण माध्यम बताया और विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने की सीख दी।
दिलीप कलोसिया ने कहा कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक महत्त्वपूर्ण मेहनत एवं सीखने की इच्छा है। सचिव जितेंद्र भारती ने पढ़ाई को जीवन को बेहतर बनाने और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बताया। कोषाध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार वर्मा ने निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से सफलता मिलने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व समझाया। इस मौके पर सोहन लाल यादव, हिमांशु शाक्यवार, हंसराज भारती, ममता पाटीदार, नफीस आदि मौजूद रहे।
Updated on:
15 Aug 2026 06:01 am
Published on:
15 Aug 2026 06:01 am
