12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने सट्टा खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुकेत थाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29300 सट्टा राशि जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

less than 1 minute read
Google source verification
आरोपियों से 29300 सट्टा राशि जब्त

पुलिस ने सट्टा खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सुकेत थाना पुलिस ने सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29300 सट्टा राशि जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा डायरियां, लाखों का हिसाब किताब व चार मोबाइल बरामद किए है।
कोटा ग्रामीण एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक एन प्रवीण नायक (आईपीएस) वृत्त रामगंजमंडी के निर्देशन में सट्टे के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने सुकेत में कोटा रोड दबिश व चैकिंग के बाद सट्टे की खाईवाली व लगाईवाली करते हुए 6 सटोरियों को आरपीजीओ में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा रकम 29300 रुपए मय सट्टा उपकरण बरामद किए है। मामले में खाईवाल वासिद उर्फ टीनू व आकि मोहम्मद को नाजद किया गया जिसकी तलाशी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोड़क थाना क्षेत्र के डाबादेह निवासी नरेन्द्र कुमार मेहर (32), मोड़क गांव निवासी रामभगत मेघवाल (38), थाना सुकते के होली खूंट निवासी शादाब उर्फ गोबू (26), झालावाड़ नल मोहल्ला निवासी तौशिफ उर्फ उर्रहमान (18), सुकेत पायका मोहल्ला निवासी नरेश चन्द्र वर्मा (35) व मोड़क थाना क्षेत्र के कंवलपुरा निवासी कैलाश राव (40) को गिरफ्तार किया है।