
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
कोटा. निर्वाचन विभाग की पहल पर इस बार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप तराना प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
जिला परिषद सीईओ शुभम चौधरी ने बताया कि कोटा में पिछले छह माह से निवासरत मतदाता प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को बॉलीवुड फि ल्म के मशहूर डायलॉग की तर्ज पर मतदाताओं को जागरूक करने वाला डायलॉग तैयार करना होगा। प्रविष्ठि के साथ सम्बन्धित फि ल्म का फ ोटोग्राफ भी लगाना होगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रविष्ठियों से प्रथम विजेता को 5 हजार, द्वितीय विजेता को 3 हजार एवं तृतीय विजेता को 2 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली प्रविष्ठियों के होर्डिंग्स बनवाकर शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। पात्र मतदाता अपनी प्रविष्ठि 25 मार्च से लेकर 5 अप्रेल 2019 तक स्वीप प्रकोष्ठ लोकसभा चुनाव जिला परिषद कार्यालय में भिजवा सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्ठि वाट्सएप मोबाइल नम्बर 9530307600 पर भिजवाई जा सकती है।
ये होगी पात्रता
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकृत मतदाता होना आवश्यक है, जो पिछले 6 माह से कोटा में निवास कर रहा हो। प्रतियोगी को प्रविष्ठि के साथ अपना नाम, पिता का नाम, विधानसभा क्षेत्र, मोबाइल नम्बर के साथ फि ल्म का ऑरिजनल डायलॉग बताना होगा। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रविष्ठि ही मान्य होंगी। प्रस्तुत प्रविष्ठि के कॉपी राइट का अधिकार जिला निर्वाचन अधिकारी के पास होगा। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। विजेता प्रतियोगी को पुरस्कार प्राप्त करने से पूर्व अपना मतदाता फ ोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Published on:
25 Mar 2019 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
