
ओपल सुचाता और नंदिनी गुप्ता। (फोटो-ANI)
72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 (Miss World 2025) का ग्रैंड फिनाले शनिवार को हैदराबाद में आयोजित हुआ। थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबला कर टॉप-20 तक पहुंची थीं, लेकिन वो टॉप-8 से बाहर हो गईं।
ओपल सुचाता को मिस वर्ल्ड 2024 रहीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज पहनाया। वहीं मिस वर्ल्ड रनर-अप एथियोपिया की हासेट डेरेज रहीं। वहीं सेकेंड रनर-अप पोलैंज की माजा क्लाज्दा और थर्ड रनर-अप मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम रहीं। बता दें कि राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) किसान परिवार से हैं और मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीतने के बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
नंदिनी गुप्ता कोटा की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र की रहने वाली हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं और बिजनेस भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता हैं। नंदिनी ने पहले मिस राजस्थान, फिर मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल चैलेंज तक का सफर तय किया। उन्होंने पिछले दो साल से लगातार इसकी तैयारी की और बीते तीन महीने में मुंबई में फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों की गहन ट्रेनिंग ली।
यह वीडियो भी देखें
नंदिनी गुप्ता का जन्म साल 2003 में राजस्थान के कोटा शहर में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा कोटा के ही सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई। 14 साल तक कोटा में रहने के बाद नंदिनी मुंबई चली गई। मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। नंदिनी ने पिछले 2 साल से लगातार मिस वर्ल्ड 2025 की तैयारी की और बीते तीन महीने में मुंबई में फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों की गहन ट्रेनिंग ली।
Updated on:
31 May 2025 11:11 pm
Published on:
31 May 2025 11:11 pm
