15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार को निकलेगी दशम आशुतोष वंदन पदयात्रा

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

खानपुर. श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर खानपुर से सेलीगढ़ी महादेव धाम तक दशम आशुतोष वंदन पदयात्रा का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष महावीर गौतम ने बताया कि पदयात्रा सोमवार सुबह सात बजे बारां रोड स्थित खाकीजी महाराज आश्रम से पूजा-अर्चना के बाद रवाना होगी। पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोलाना, भीमसागर बांध की दायीं नहर के मरायता मोड़ से होकर करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय कर सेलीगढ़ी महादेव धाम पहुंचेगी। नव दुर्गा गरबा मंडल के अध्यक्ष रिंकू शर्मा ने बताया कि यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। सेलीगढ़ी महादेव मंदिर में भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक भी किया जाएगा।