
दलदल में फंसी गाय को 17 घंटे बाद निकाला
कोटा. नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली का उदाहरण मंगलवार सुबह भी देखने को मिला। बजरंग नगर के अटवाल नगर में शनिवार शाम को दलदल में फंसी गाय को निकालने के लिए नगर निगम से बुलडोजर की मांग की तो निगम प्रशासन ने दो कर्मचारी भिजवा कर इतिश्री कर ली। गाय करीब 17 घंटे दलदल में फंसी रही।
अटवाल नगर विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना शर्मा ने बताया कि रेलवे लाइन के पास कॉलोनी में सोमवार शाम दलदल में एक गाय फंस गई। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरा होने से निकाल नहीं पाए। मंगलवार सुबह फिर लोगों प्रयास किया, लेकिन गाय बाहर निकलने के बजाय दलदल में फंसती जा रही थी। सूचना पर बोरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस जवानों ने लोगों के साथ मिलकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त कीर्ति राठौड़ से गाय को निकालने के लिए बुलडोजर की मांग की तो उन्होंने मशीन के बजाय दो कर्मचारी भिजवा दिए। वे मौके पर खड़े देखते रहे। बाद में स्थानीय स्तर पर बुलडोजर की सहायता से गाय को बाहर निकाला।
Published on:
14 Sept 2021 09:35 pm
