7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: भाजपा पार्षद ने सुपरवाइजर को पिलाया जबरदस्ती गंदा पानी

नगर निगम की बंधा धर्मपुरा गोशाला में गायों की दुर्दशा व अव्यवस्था से खफा भाजपा पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। गायों के पीने के लिए खेळ में भरे गंदे पानी में कीड़े पड़े देख गुस्साए पार्षद सुरेन्द्र राठौर ने गोशाला सुपरवाइजर राजीव दाधीच को पकड़कर दो बार खेळ में भरा गंदा पानी हाथों में भरकर पिलाया।

Google source verification

पार्षद ने बताया कि कोटा दक्षिण के भाजपा पार्षद गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। गोशाला में मौके पर 18 गायें मृत पड़ी हुई थी। खेळ में गंदला पानी भरा था जिसमें कीड़े चल रहे थे। गायों के लिए रखा हरा चारा भी आधा खराब था तो भूसा भी सड़ा हुआ पड़ा था। मौके पर गोशाला समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे उन्होंने हाथोहाथ खेल की सफाई करवाकर साफ पानी भरने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद सुनिल गौतम, धीरेन्द्र चौधरी, सोनू धाकड़, विनय कुमार व भाजपा कार्यकर्ता वेदप्रकाश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।