4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कोटा दक्षिण में अब गंदगी की जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे ठेकेदार

कोटा. नगर निगम कोटा दक्षिण में अब ठेकेदार कचरे व गंदगी की जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे। इसके लिए कोटा दक्षिण की सफाई समिति ने दक्षिण निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से जुड़े तीन ठेकेदारों का काम अब एक ठेकेदार को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग से टेंडर किए जाएंगे।

Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

Dec 20, 2022

कोटा .नगर निगम कोटा दक्षिण में अब ठेकेदार कचरे व गंदगी की जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकेंगे। इसके लिए कोटा दक्षिण की सफाई समिति ने दक्षिण निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था से जुड़े तीन ठेकेदारों का काम अब एक ठेकेदार को देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग से टेंडर किए जाएंगे।

कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में अभी तक सफाई के लिए तीन प्रकार के टेंडर है। तीनों टेंडर अलग-अलग ठेकेदारों के पास है। इसमें पहला ठेका घर-घर टिपर से कचरा संग्रहण का, दूसरा ठेका कचरा प्वाइंट्स से ट्रैक्टर व अन्य मशीनों के जरिए कचरा उठाने का और तीसरा ठेका जेसीबी व डम्पर से कचरा उठाने का है। ऐसे में शहर में जब कचरा या गंदगी की शिकायत आती है, तो तीनों ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए मामले को दूसरे ठेकेदार के पाले में सरकाने में जुट जाते है। ऐसे में गंदगी व सफाई की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। इसके चलते सफाई समिति ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि पूरे दक्षिण क्षेत्र की सफाई का एक ही ठेका कर दिया जाए। इससे अब ठेकेदार सफाई व गंदगी की जिम्मेदारी से नहीं बच पाएगा। इससे सफाई व्यवस्था बेहतर हो पाएगी।

नए सिरे से किए जाएंगे टेंडर

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए नए सिरे से टेंडर करने का निर्णय लिया गया। इस टेंडर के तहत अब घर-घर टिपर से कचरा संग्रहण, कचरा प्वाइंट्स से ट्रैक्टर व अन्य मशीनों के जरिए कचरा उठाने और जेसीबी व डम्पर से कचरा उठाने का एक ही ठेका हो जाएगा। इसके बाद निगम में आने वाले शिकायतों के लिए ठेकेदार सीधे जिम्मेदार होगा। ऐसे में सफाई संबंधी शिकायतों का निस्तारण आसान हो जाएगा।

कचरा उठाने के लिए टिपरों में लगाएंगे लिफ्ट

कोटा दक्षिण में टीपर संचालन का ठेका निगम की ओर से दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद निगम को ही टीपर चलाने पड़ रहे है। ऐसे में एक ठेकेदार को ठेका देने के अलावा टीपर में कचरा उठाने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके लिए पहले चरण में प्रायोगिक तौर पर दस टीपर में लिफ्ट लगाई जाएगी। इससे कचरा आसानी से उठाया जा सकेगा और हाथ ठेलों से भी कचरा संग्रहण से मुक्ति मिल जाएगी।

ये रहे मौजूद

सफाई समिति की बैठक में सफाई समिति के अध्यक्ष पवन मीणा, अतिरिक्त आयुक्त अम्बालाल मीणा, पार्षद इसरार मोहम्मद कपिल शर्मा, गोपालराम मंडा व सतीश गोपलानी समेत अन्य मौजूद रहे।