6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह जिस रेल खंड में हुआ वंदे भारत का ट्रायल, शाम को वहीं उतरी मालगाड़ी

कोटा रेल मंडल में मंगलवार सुबह जिस रेल खंड में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया, शाम को उसी ट्रैक पर गुड़ला स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दुर्घटना कैंची पर ट्रैक बदलते समय हुई। हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे नीचे उतर गए। इससे चार घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jul 30, 2024

सुबह जिस रेल खंड में हुआ वंदे भारत का ट्रायल, शाम को वहीं उतरी मालगाड़ी

सुबह जिस रेल खंड में हुआ वंदे भारत का ट्रायल, शाम को वहीं उतरी मालगाड़ी

कोटा रेल मंडल में मंगलवार सुबह जिस रेल खंड में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया, शाम को उसी ट्रैक पर गुड़ला स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। दुर्घटना कैंची पर ट्रैक बदलते समय हुई। हादसे में मालगाड़ी के दो डिब्बे नीचे उतर गए। इससे चार घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। एक दर्जन से अधिक यात्री गाडि़यां लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे ने हादसे के बाद अप लाइन से रेल यातायात का संचालन शुरू किया।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे गुड़ला से ऑटो मोबाइल कॅरियर मालगाड़ी रवाना होकर डाउन लाइन पर जा रही थी। 10 मिनट बाद गुड़ला स्टेशन से कुछ आगे चलते ही नार्दन बायपास ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक की कैंची पर मेन ट्रैक पर आते समय ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गति धीमी होने से ट्रेन तुरंत रुक गई। कोटा कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली तो कोटा के आसपास स्टेशनों से लेकर सवाईमाधोपुर स्टेशन तक ट्रेनों को रोका गया। विशेष ट्रेनों का संचालन अप लाइन के माध्यम से किया गया। शाम आठ बजे बेपटरी हुए डिब्बों को अलग कर ट्रेन को कोटा जंक्शन भेजा गया। डिब्बों को पटरी पर चढ़ाने के बाद टेस्टिंग के बाद डाउन लाइन पर ट्रैफिक शुरू किया जाएगा।

रेलवे, स्थानीय प्रशासन पहुंचा मौके पर
मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना के बाद कोटा से रेलवे के अधिकारी के अलावा केशवराय पाटन उपखंड अधिकारी दीपक महावर, पुलिस उप अधीक्षक आशीष भार्गव, कोटा नयापुरा से पुलिस उप अधीक्षक गंगासहाय शर्मा, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी को पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया।

गुड़ला के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। डाउन ट्रेक पर दो डिब्बे बेपटरी हुए। इसके लिए तकनीकी टीम मौके पर काम कर रही है। अप लाइन से रेल यातायात जारी है।
रोहित मालवीय, पीआरओ, कोटा रेल मंडल