6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Anant Chaturdashi Festival: शोभायात्रा में चन्द्रयान-3 की लॉचिंग की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी

गणेश महोत्सव के तहत छावनी स्थित श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से बुधवार शाम रुद्रप्रयाग गणेश पाण्डाल में 1151 दीपकों से महाआरती की गई। साथ ही गणेश प्रतिमा के साथ ही चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) की झांकी भी बनाई गई है, जो अनन्तचतुर्दशी जुलूस में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी।

Google source verification

गणेश महोत्सव के तहत छावनी स्थित श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से बुधवार शाम रुद्रप्रयाग गणेश पाण्डाल में 1151 दीपकों से महाआरती की गई। साथ ही गणेश प्रतिमा के साथ ही चन्द्रयान-3 (Chandrayaan-3) की झांकी भी बनाई गई है, जो अनन्तचतुर्दशी जुलूस में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी।


मंडल के संरक्षक कन्हैयालाल शाक्यवाल ने बताया कि शाम 4 बजे गणेश प्रतिमा के साथ स्थापित 4 फीट ऊंचे शिवलिंग का मंत्रोचार के साथ अभिषेक किया गया। रात 8.30 बजे पं. हरिभजन शर्मा व लालचन्द शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से श्रद्धालुओं ने 1151 दीपकों से गणेशजी की महाआरती की। श्रद्धा के सैलाब का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाण्डाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। अध्यक्ष प्रेमनारायाण शाक्यवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे गणेशजी की शोभायात्रा मुख्य जुलूस में शामिल होने के लिए छावनी से रवाना होगी। रथ में रवार गणेश प्रतिमा को रस्सों की सहायता से करीब 50 से ज्यादा लोगों खींचते हुए चलेंगे। महाआरती में उपाध्यक्ष गजानन्द जैन, सचिव राजकुमार कलवार, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सरवाड़ा व प्रवक्ता धमेन्द्र महावर सहित महिला मंडल की अध्यक्ष दीपमाला पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चन्द्रयान-3 की लॉचिंग की झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
उपाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि रुद्रप्रयाग गणेश की 11.30 फीट प्रतिमा के साथ मुख्य आकर्षण का केन्द्र चन्द्रयान-3 की लॉचिंग की झांकी रहेगी। चन्द्रयान की झांकी 17 फीट ऊंची व 8 फीट चौड़ी है। झांकी को हुबहू चन्द्रयान की तरह बनाया गया। शोभायात्रा में चन्द्रयान के निचले हिस्से में लगे दो सिलेण्डर से धुंआ का गुब्बार चन्द्रयान की लॉचिंग का आभास कराएगा। मैकेनिकल डिप्लोमाधारी ऋतुराज कौशिक ने 20 दिन में चन्द्रयान की झांकी को तैयार किया।