
The team of Bhainsrodgarh Wildlife Sanctuary is under investigation
रावतभाटा. जंगली जानवर का शिकार करने वाले आरोपियों ने पहले फंदा बनाकर पकड़ा। फिर कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया। यह बात भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की टीम के समक्ष जंगली जानवर
का शिकार करने वाले तीनों आरोपियों ने कबूल की है।
अभयारण्य की टीम ने शिकार करने वाले तीनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पूछताछ में सामने आया है कि उक्त वारदात में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। अब टीम बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read more: अंकों के फेर में नहीं पड़े, तनावमुक्त रहकर दें परीक्षा...
क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि तीनों आरोपी सुठाला निवासी प्रभू पुत्र सेवा भील, नारायण पुत्र मांगीलाल भील व रूपलाल पुत्र गोपी भील को बुधवार को रावतभाटा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों को भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की टीम ने बेगू जेल में जमा करवा दिया है। उधर वन रक्षक विनोद यादव ने बताया कि हालांकि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पहली बार शिकार किया है। इस दौरान ही वे वन विभाग की गिरफ्त में आ गए। फिर भी वन विभाग की टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने और भी शिकार तो नहीं किए हैं। अभयारण्य की टीम ने आरोपी के घर से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। इसी कुल्हाड़ी से ही आरोपियों ने जंगली जानवर को मारा था। गौरतलब है कि भैंसरोडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगली जानवर मारकर मास पकाया जा रहा है। इसको लेकर टीम सुठाला पहुंची। टीम ने आरोपियों के घर से 2 किलो मास बरामद किया।
Read more: चलती बस में सड़क पर चिंगारी देखी तो फफक पड़े, मची चीख-पुकार....
विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा
क्षेत्रीय वन अधिकारी दिनेश नाथ ने बताया कि फिल्हाल यह नहीं कहा जा सकता है कि आरोपियों ने जिस जंगली जानवर को मारा है। वह नर है या मादा है। न ही यह पता चल रहा है कि जंगली जानवर
की उम्र क्या थी। इन सभी बातों की जानकारी के लिए विसरा लिया गया है, जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Published on:
19 Feb 2020 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
