24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवतियां बोली,आत्मनिर्भर हो जीवन साथी,दहेज मांगने वाले सम्पर्क न करें

kota news. अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से रविवार को बूंदी रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 175 युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 1 Sep 2024, 10:39 PM IST

parichay sammelan

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति का परिचय सम्मेलन

kota news. अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से रविवार को बूंदी रोड़ स्थित एक रिसोर्ट में समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 175 युवक-युवतियों ने मंच से परिचय दिया। युवतियों ने मंच से कहा कि दहेज की मांग करने वाले रिश्ते के लिए सम्पर्क न करें। युवक आत्मनिर्भर होना चाहिए। युवाओं ने कहा कि परिवार से सामंजस्य बनाकर चलने वाली शिक्षित जीवन संगिनी चाहिए।

एनआरआई के परिजनों ने दिया परिचय

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल ने बताया कि सम्मेलन में तीन एनआरआई प्रत्याशी के भी परिचय हुए। विदेश में जॉब करने वाले युवकों का परिचय उनके माता-पिता ने दिया। उन्होंने बच्चों के लिए देशी बहू की प्राथमिकता बताई।

परिचय सम्मेलन आज की जरूरत

सम्भागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे। भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, नगर निगम उत्तर डिप्टी कमिश्नर भावना शर्मा अतिथि थे। अध्यक्षता समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने की। अतिथियों ने आज के दौर में परिचय सम्मेलन जैसे आयोजनों को जरूरी बताया।

दरकते रिश्तों पर जताई चिंता

महामंत्री संजय गोयल व मंत्री गजानन सिंघल ने बताया कि मंच पर ही रिश्ते हों, इस धारणा के विपरीत समाज का फोकस इस बात पर है कि यहां युवक युवती आपस में एक दूसरे को देख और समझ लें। फिर घर परिवार देखने के बाद ही रिश्ता जोड़ें। इसके बाद में रिश्ता स्थाई हो। क्योंकि जिस तेजी से रिश्ते हो रहे हैं, उसी तेजी से टूट भी रहे हैं। यह चिंता का विषय है। सम्भागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल व महामंत्री किरण गोयल ने पूजा- अर्चना के बाद स्मारिका 'अग्र पहल' का विमोचन किया गया। कुंडली मिलान आचार्य पण्डित गणेश जोशी ने करवाया।मंच का संचालन एडवोकेट दीपक मित्तल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल ने किया। सुनीता गोयल, शशि गोयल, नवीन अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, रजनीश गर्ग, संजय अग्रवाल, अंबिका गर्ग, श्याम अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, संगीता गर्ग, भारती अग्रवाल, सरिता मित्तल, भावना गुप्ता, सीमा अग्रवाल, संजय गुप्ता, कमल गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग