6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपने नकदी व जेवरात के भूखे चोरों के बारें में तो सुना होगा लेेकिन ड्राई फ्रूट और मक्का के भूखे चोरों के बारे में नहीं

कोटा मे चोरों ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए गुरुवार रात को नयापुरा थाना क्षेत्र की दो दुकानों की दीवारों में सेंध मारकर चोरी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 1 Dec 2017, 9:35 PM IST

Theft

कोटा .

चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए गुरुवार रात एक बार फिर नयापुरा थाना क्षेत्र की दो दुकानों की दीवारों में सेंध मारकर नकदी, चेक व चांदी के सिक्के, मक्के का कट्टा, ड्राई फ्रूट समेत अन्य सामान चुरा लिए। एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

चम्बल पुलिया के नीचे खाई रोड स्थित ओम एण्ड कम्पनी व जैन मिर्च भंडार में चोरी से लोगों में आक्रोश है। सूचना पर बस स्टैण्ड चौकी प्रभारी एएसआई सत्यनारायण समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दुकानदारों ने उन्हें मौका दिखाया।

Read More: Rape: मां का साया नहीं था तो 7 साल की मासूम बेटी पर पिता का पड़ा काला साया, की दरिंदगी की सारी हदें पार

ओम एण्ड कम्पनी के मालिक विकास अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सुबह जैसे ही दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा मिला। दुकान के पीछे की तरफ दीवार में काफी बड़ा छेद था। चोर पीछे के सुनसान रास्ते से दो दुकानों के शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सेंध मारकर अंदर आए। चोरों ने गल्ले से करीब 1500 रुपए, 5 चांदी के सिक्के, तीन चेक, जिनमें से एक 52500 रुपए का व दो खाली और 30 किलो मक्का का एक कट्टा चुरा लिया।

Read More: बच्चों को डांटने से मना किया तो तलवार से मार डाला


जैन मिर्च भंडार से भी नकदी व ड्राई-फ्रूट चोरी
उसी दुकान के पास जैन मिर्च भंडार के नाम से दुकान है, इसमें भी चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध मारकर चोरी की। दुकान मालिक राकेश जैन ने बताया कि चोर दीवार में छेदकर अंदर घुसे। गल्ले से करीब 10 हजार रुपए नकद और काफी मात्रा में काजू-बादाम चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने उनके पास एक और दुकान में चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

Read More: घर में कितना मासूम है जांबाज चीता...देखिए तस्वीरें

मुकदमा दर्ज तलाश शुरू

थानाधिकारी नयापुरा हरीश भारती का कहना है कि दो दुकानों में चोरी की रिपोर्ट मिली है। चोर पीछे की तरफ से घुसे हैं। यह काम स्मैकचियों का लगता है। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।