6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को डांटने से मना किया तो तलवार से मार डाला

बच्चों टोकने को लेकर दो जनों में झगड़ा हो गया। आरोपित ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 1 Dec 2017, 8:01 PM IST

murder

रावतभाटा .

रावतभाटा थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टेंड क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9 बजे खेलते बच्चों टोकने को लेकर दो जनों में झगड़ा हो गया। आरोपित ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रावतभाटा के जामा मस्जिद के निकट रहने वाला इम्तियाज शेख (34) गुरुवार शाम को घर पहुंचा था। इसी दौरान घर के बाहर उसके व पड़ोसियों के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान पड़ौसी जाकिर हुसैन (42) ने शराब के नशे में बच्चों को डांटना -पीटना शुरू कर दिया। इम्तियाज ने जाकिर को टोका तो वह आवेश में आ गया और गाली-गलौंज करने लग गया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके चलते जाकिर घर से तलवार निकाल लाया तथा इम्तियाज पर हमला कर दिया। इम्तियाज के हाथ पर गहरी चोट आई और नस कटने से तेजी से खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां से उसे रावतभाटा के आरएपीपी चिकित्सालय भेज दिया गया।

रावतभाटा आरएपीपी चिकित्सालय में उपचार के दौरान रात करीब 9.45 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह होगा। पुलिस ने आरएपीपी चिकित्सालय एवं जामा मस्जिद के निकट जाप्ता तैनात कर दिया। भैंसरोडग़ढ़ थाने के जाप्ते को भी रावतभाटा बुलाया गया।

आदतन अपराधी है आरोपित : पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपित जाकिर आदतन अपराधी है। वह करीब एक पखवाड़े पूर्व ही दुष्कर्म के मामले में 7 साल की सजा काट कर रावतभाटा पहुंचा था। चोरी व मारपीट के भी उस पर मामले हैं। करीब 15 दिनों से वह बच्चों से खेलने को लेकर झगड़ा करता था। रावतभाटा में हत्या की घटना के बाद आरएपीपी के चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके चलते चिकित्सालय में पुलिस ने विशेष व्यवस्था करते हुए चिकित्सालय भवन में प्रवेश पर रोक लगा दी।