4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मंदिर की दानपेटी से नकदी चुराने की घटना

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बीजासन माता मंदिर की दानपेटी के ताले तोड़ चुराई नकदी। चाेरी की यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 30 Nov 2017, 3:11 PM IST

Bijasan Mata Temple, Donbet, theft, Kunshi police station, priest, police case, thieves, cctv camera footage, police investigation, crime, police department, dealer, bank account, online, SBI bank, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

चोरी

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित बीजासन माता मंदिर में चोरों ने मंगलवार देर रात दानपेटी का ताला तोड़ नकदी चुराकर ले गए। घटना का पता सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इधर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है जिसमें चोरी की पूरी वारदात कैद है।

Read More: मां ने किया बेटो का 9 साल इंतजार, इधर गूगल से रास्ता खोज गांव पहुंचे बेटे

ताला तोड़ने के लिए त्रिशूल का उपयोग किया

पुजारी संजय गौतम ने बताया कि बुधार सुबह मंदिर गए तो वहां दो दानपेटियों के ताले टूटे हुए थे। इनमें करीब 12 हजार रुपए थे, जिन्हें चोर ले गए। चोरों ने दानपेटियों का ताला तोड़ने के लिए मंदिर के त्रिशूल का उपयोग किया। त्रिशूल और दानपेटियों के ताले भी वहीं पड़े हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुजारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई वारदात- इधर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। क्लिप में एक व्यक्ति मुंह को कपडे़ से छिपा कर अंदर आया और दानपेटी का ताला तोड़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। पुलिस इस क्लिप की सहायता से चाेर की शिनाख्‍त करने का प्रयास कर रही है।

Read More: #Patrika Impact : अन्नदाता के अांसुअों का मोल भी समझें अधिकारी, बदलें बिजली आपूर्ति का वक्त

व्यापारी के बैंक खाते से निकाले 10550 रुपए

गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित व्यापारी के बैंक खाते से दो दिन पहले ऑनलाइन 10 हजार 550 रुपए निकल गए। पीेडि़त ने मामले की जांच के लिए थाने में रिपोर्ट दी है। छावनी निवासी योगेश दुबे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छावनी चौराहा स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। 27 नवम्बर को उनके खाते से चार बार में 10550 रुपए ऑनलाइन निकल गए। पहली बार में 50 रुपए और 3 बार में 3500-3500 रुपए निकले हैं। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज आने पर मिली। जबकि उन्होंने न तो किसी को एटीएम कार्ड दिया और न ही पिन नम्बर बताए। मैसेज आने के बाद उन्होंने बैंक में शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया और एडीएम कार्ड को ब्लॉक करा दिया है। गुमानपुरा थाने के उप निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि योगेश ने शिकायत दी है, जांच की जा रही है।