2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेब से महंगा बिक रहा है टमाटर, मुनाफाखोरों ने बिगाड़ा किचन का बजट

सर्दियां शुरू होते ही सब्जियों के भाव कम होने के बजाय इस बार बढ़ रहे हैं। बिचौलियों की मुनाफाखोरी के चलते लोगों का बजट बिगड़ रहा है।

2 min read
Google source verification
prices of vegetables, Increased prices of vegetables, Vegetable News, Fruit Market In Kota, Vegetable Market In Kota, Market Association Kota, Vegetable Market In Rajasthan, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika

Tomato expensive from apples in the market

मौसम में भले ही पिछले दिनों सर्दी ने दस्तक दे दी हो, लेकिन सब्जियों के भावों में तेजी है। गत सप्ताह अचानक बढ़े दामों ने रसोई में तड़का ठंडा कर दिया। जबकि सामान्यतया इस मौसम में सब्जी के दामों में गिरावट होती है। गृहिणियां सौ का नोट लेकर बाजार में सब्जी खरीदने के लिए निकल तो जाती हैं, लेकिन वहां दाम सुनकर सब्जी खरीदने को हाथ नहीं बढ़ा पाती। अंतत: मन मसोस कर सस्ती सब्जियां लेकर लौट आती हैं।

Read More: Video: यहां लगती है भूतों की अदालत, डांस करती हैं प्रेत आत्माएं, कमजोर दिल वाले ना देखें

80 रुपए किलो लहसुन

कोटा की विभिन्न सब्जी मंडियों में इन दिनों टमाटर, सेव के दामों में मिल रहा है। मंडियों में टमाटर का भाव 70-80 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है। वहीं सेब के भाव टमाटर से 10-15 रुपए प्रति किलो सस्ते 50-60 रुपए प्रति किलो हैं। भले ही हाड़ौती का किसान लहसुन की खेती कर पछता रहा हो, लेकिन रिटेल मंडियोंं में सब्जी विक्रेताओं लहसुन महंगे दामों में बेच जमकर चांदी कूट रहे हैं। रिटेल में लहसुन 70-80 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। जबकि किसानों से थोक फल सब्जी मंडी में 20-25 रुपए प्रति किलो के भाव में खरीदा जा रहा है।

Read More: राजस्थान विधान सभा चुनाव में ये करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

अन्य खर्चों में कमी

नई धानमंडी स्थित थोकफल सब्जीमंडी के बाहर लगने वाली रिटेल मंडी में तरकारी खरीदने आई कुसुम भट्ट आदि माहिलाएं बताती है कि दीपावली के बाद से सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित तेजी आई है। एेसे में अब उन्हेंं घर के अन्य खर्चों में कमी करके तरकारी का बजट बनाना पड़ रहा है।

Read More: चॉकलेट और फ्रूट फ्लेवर में आई टीबी की गोली, कई गोलियां खाने से मिलेगा छुटकारा

मिर्ची हुई तीखी

रिटेल मंडियों में इन दिनों हरी मिर्च तीखी होती जा रही है। 40-50 रुपए प्रति किलो बिक रही है। प्याज गृहिणियों को बढ़े हुए दामों के आंसू रुला रहा है। वहीं हरा धनिया का भाव 100 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। करेला भी उतरते सीजन में तेवर दिखा रहा है। जो इन दिनों 30-40 रुपए प्रति किलो है।

Read More: मौत के बाद दर्ज हुई 'बहू-बेटों' को नौकरी देने के फर्जीवाड़े की रिपोर्ट, पूर्व कुलपति मधुसूदन शर्मा समेत 18 नामजद

स्थानीय सब्जियों की आवक कम

थोक फ्रूट एंड वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन के महासचिव संतोष मेहता, रिटेल सब्जी विक्रेता रमेश बैरागी ने बताया कि दीपावली के पहले से सब्जियों में मांग बनी हुई है। इस साल बरसात कम होने के कारण गर्मी का असर अक्टूबर के मध्य तक रहा। इसके चलते सर्दी की सब्जियों का मांग के अनुरूप उत्पादन नहीं हो पा रहा। एेसे में बाहर से आने वाली सब्जियां ऊंचे भावों में बिक रही है।

Read More: नोटबंदी के बाद सरकार ने बनाई ये घातक प्लानिंग, कभी भी हो सकती है लागू

सब्जियों के भावों पर एक नजर

भाव ः सब्जी

40-50 : हरी मिर्च
60-80 : टमाटर
50-60 : गिलकी
40-50 : हरा प्याज
30-40 : पत्ता गोभी
40-50 : फूल गोभी
30-40 : प्याज
40-50 : भिंडी
80-100 : शिमला मिर्च
100-110 : धनिया
60-70 : नींबू
40-50 : अदरक

Story Loader