22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

video… तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार, आडागेला में गिरे ओले

खेतों में कटी पड़ी फसलों में नुकसान की आशंका

Google source verification

कोटा. जिले में शनिवार को कई जगह बारिश हुई। इटावा के गेंता रोड मुख्य मार्ग पर डेढ़ फीट पानी जमा हो गया। तेज हवा से दुकानों व घरों में लगे टीन-टप्पड़ उड़ गए। बरसात से सोयाबीन व उड़द की फसलों में नुकसान की आशंका है। इटावा क्षेत्र के अधिकांश खेतों में उड़द व सोयाबीन की फसलें पक कर खड़ी है। वहीं उड़द की फसलें कटी पड़ी है। उधर आडागेला के किसान ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बरसात के दौरान गांव के पास पांच मिनट तक कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरे है। लगभग एक घंटे तक हुई तेज वर्षा से खेतों में पानी भर गया। जिससे फसलों में नुकसान की आशंका है। जोरावरपुरा के किसान नंदराम नागर ने बताया कि वर्षा से खेतों में पानी भर गया। ऐसे में अब समय पर फसलों की कटाई नहीं हो पाएगी। अरण्डखेडा में शाम 7 बजे तेज हवा के साथ 20 मिनट तेज बरसात हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि शनिवार को ही सोयाबीन की कटाई का कार्य शुरू किया था। शाम को आई बरसात के बाद खेतों में कटी पडी सोयाबीन की फसल में पानी भर गया।
आडागेला गांव में चने के आकार के ओले गिरे। ग्रामीण चेतन स्वरूप वैष्णव ने बताया कि ओलों का आकार छोटा होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। चेचट में शनिवार शाम आधा घंटा तेज बारिश हुई। बारिश से खरीफ की फसलों में नुकसान हो रहा है।