
छबड़ा. 33/11 केवी जीएसएस खोपर पर पूर्व में स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 5 एमवीए क्षमता का हाईपावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। प्रधान हरिओम नागर ने बताया कि विधायक प्रतापसिंह सिंघवी के प्रयासों से यह कार्य संभव हो सका है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से जीएसएस से जुड़े सभी गांवों में कृषि और घरेलू कनेक्शनों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध होगी तथा लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के बाद कृषि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार होगा। पहले जहां कृषि सप्लाई तीन ब्लॉक में संचालित की जा रही थी, अब उसे दो ब्लॉक में संचालित किया जा सकेगा। इससे किसानों को रात्रिकालीन आपूर्ति के साथ-साथ दिन के समय भी कृषि कार्यों के लिए बिजली उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी।
Updated on:
30 Jul 2026 06:00 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
