बाहर निकलते ही मंडराता काल
शहर के बाहर निकलते ही चारों ओर बदहाल सड़कों और दुर्गम रास्तों के चलते वाहन चालकों पर काल मंडराने लगता है। कोटा, झालावाड़, चित्तौडग़ढ़ जिले समेत मध्यप्रदेश से जुड़े रावतभाटा से बाहर निकलने की बात हो तो कोलीपुरा, एकलिंगपुरा, दीपपुरा व भैंसरोडगढ़ के पीरमंगर की दुर्गम घाटियां पार करनी होती है। विकट घुमावदार रास्तों पर टूटी सकरी सड़कों पर आमने सामने दो चौपहिया वाहन आ जाए तो एक वाहन को सड़क छोड़ नीचे उतारना पड़ता है। ऐसे में समय रहते निर्णय नहीं ले पाने पर वाहन चालकों को हादसे का शिकार होना पड़ता है।