7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

दीगोद चिकित्सा शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के 1342 मरीजों का किया उपचार

दीगोद में रविवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर में दूरदराज से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कोई रजिस्ट्रेशन के लिए कतार में था तो कोई डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहा था। शिविर स्थल पर ही मरीजों की ईसीजी की गई तो हड्डी घनत्व जैसी महंगी जांचें भी नि:शुल्क की गई।

Google source verification

दीगोद में रविवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर में दूरदराज से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। कोई रजिस्ट्रेशन के लिए कतार में था तो कोई डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहा था। शिविर स्थल पर ही मरीजों की ईसीजी की गई तो हड्डी घनत्व जैसी महंगी जांचें भी नि:शुल्क की गई। मेगा शिविर में 1342 मरीजों का उपचार किया। शिविर का आयोजन राजस्थान पत्रिका, पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा स्मृति संस्थान और रोटरी क्लब कोटा राउंड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में दीगोद के राजकीय स्कूल में किया गया।

यह भी पढ़ें: मुक्तिधाम पर चिता स्थल पर तंत्र-मंत्र का आरोप, लोगों ने किया हंगामा

मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान पत्रिका सामाजिक सेवा के कायोZं में हमेशा आगे रहता है। लोगों की दिनचर्या ही राजस्थान पत्रिका के साथ शुरू होती है। पत्रिका जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है और उनके समाधान का प्रयास करता है। शिविर संयोजक डाॅ. एलएन शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से पिता पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा की स्मृति में शिविर का आयोजन कराना अच्छा प्रयास है। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स व सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों का भी सम्मान किया। विशिष्ट अथिति सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी व भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा रहे।

यह भी पढ़ें: संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का दिया संदेश


रजिस्ट्रेशन का समय बढ़ाया
शिविर दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। इस दौरान मरीजों की लम्बी कतार लगी रही। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से रजिस्ट्रेशन का समय डेढ़ बजे से बढ़ाकर तीन बजे करना पड़ा। क्लब अध्यक्ष रोशनी मिश्रा और स्मृति संस्थान के सचिव डॉ. ऐश्वर्य शर्मा ने बताया कि मरीजों की समस्त जांचें और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई।

यह भी पढ़ें: तुझे मारेंगे भी, वीडियो भी बनाएंगे…

मौके पर ही मिली दवा
शिविर के दौरान दवा वितरण काउंटर अलग बनाया गया था। दवा काउन्टर का जिम्मा क्लब सचिव विमल चंद जैन व उनकी टीम ने संभाला। इस काउंटर पर कतार लगी रही। डाॅ. संजय धाकड़ के माध्यम से शिविर में ईसीजी, बीपी व ब्लड शुगर की जांच भी नि:शुल्क की गई। यज्ञदत हाड़ा, रामगोपाल अग्रवाल, अनुपमा अग्निहोत्री आदि ने भी सेवाएं दी। दिल की हेल्पलाइन संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी सेवा दी।

यह भी पढ़ें: एमबीएस अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में अचानक फैला धुंआ, मरीजों में मचा हडक़म्प

15 ग्राम पंचायतों से उमड़े रोगी
क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों से रोगी उपचार के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर हो, दवा काउंटर या फिर चिकित्सक कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी नजर आई। इस मौके पर कुल 1342 मरीजों का उपचार किया गया। 140 लोगों की शुगर व ईसीजी जांचें की गई। 360 नेत्र रोगियों की भी जांच कर आंखों की दवा दी गई। इनमें 58 मरीज ऑपरेशन योग्य पाए गए, जिनका मंगलवार को कोटा में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

इन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में डॉ. एम.एल. अग्रवाल, डॉ. एमडी चितौड़ा, डॉ. आरपी मीणा, डॉ. आर.सी. ढाकरिया, डॉ. देवेन्द्र यादव, डॉ. सीपी मीणा, डॉ. राजेश सामर, डॉ. गौरव भार्गव, डॉ. अरुणा ढाकरिया, डॉ. सीमा रॉय, डॉ. शिवांगनी ठक्कर, डॉ. ऐश्वर्य शर्मा, डॉ. पवन राॅय, डॉ. जीएल धाकड़, डॉ. अरुण ठक्कर, डॉ. मुकेश दाधीच, डॉ. प्रियंका मेहता, डॉ. शिव कुमार व डॉ. संजय धाकड़ ने सेवाएं दी।


पहुंचे जनप्रतिनिधि
सरपंच मुरली बाई, पूर्व सरपंच हरिप्रकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य विशाल गोचर, जगदीश मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरोज यादव, गिरीश शर्मा, कुलदीप गुर्जर, राजेश गुप्ता, शीना सैय्यद, ललित दाधीच, राजेन्द्र दाधीच, आशीष जोशी, पवन दाधीच, समक्ष दाधीच आदि मौजूद थे।