
kota dosa accident
केशवरायपाटन. कोटा-दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर हस्थिनापुर फाटक के पास सोमवार रात को सड़क के किनारे खड़ी गेहूं से भरी ट्रॉली में मिनी बस घुस गई, जिससे एक जने की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। एएसआई बृजराज सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार व इन्दौर से अग्रवाल परिवार सवाईमाधोपुर जिले के श्यामपुरा माता के मंदिर पर भण्डारा करने गए थे। लौटते समय हस्थिनापुर फाटक के पास ट्रॉली के पीछे मिनीबस घुस गई।
हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान धार निवासी दीपक अग्रवाल (50) की मौत हो गई। गंभीर घायल मिनीबस चालक अशोक को उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। अन्य का प्राथमिक उपचार किया गया।
यह हुए घायल
हादसा होते ही मिनीबस में बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के घरों से लोग निकल आए और घायलों की मदद में जुट गए। हादसे में इन्दौर निवासी अशोक अग्रवाल (57), घनश्याम (55), हीरामणी (56), उर्मिला (54), हेमा (46), सुनील (65) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने अन्य साथियों के साथ इंदौर चले गए।
तीन बसों में आए थे रिश्तेदार
इन्दौर से भण्डारा करने के लिए तीन बसों में भर कर सवाईमाधोपुर के पास श्यामपुरा माता के यहां गए थे। सोमवार को भण्डारा कर रात में रवाना हुए। दो मिनी बसें तो आगे निकल गई थी, पीछे आ रही तीसरी मिनीबस ट्रॉली में घुस गई।
इधर, ट्रोला और कंटेनर में भिडंत
मण्डाना. थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर मंगलवार सुबह कसार गांव के निकट एक ट्रोले ने कन्टेनर को टक्कर मार दी जिससे कन्टेनर चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कन्टेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मण्डाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लेकर आए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया।
Published on:
24 May 2018, 11:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.