
UIT squad assault on women in kota
Read More: OMG! पुलिस से भिड़ गई महिला, हुआ ऐसा हाल
दो घंटे तक जुटा रहा जाप्ता
मुख्यमंत्री के दौरे के रास्ते में आने वाले अग्रसेन चौराह से किशोरसागर तक, विवेकानंद सर्किल व एमबीएस अस्पताल के सामने जमा करीब 100 गुमटियों व थडि़यों को यूआईटी के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया। इसके लिए 2 तहसीलदार, 3 कानूनगो, 02 बुलडोजर, 30 होमगार्ड और 20 पुलिस जवानों का पूरा जाप्ता दो घंटे तक लोगों पर लाठीचार्ज करता रहा।
Read More: सोते समय एक और महिला की कटी चोटी, फैली दहशत
लोगों की गुहार को कर दिया अनसुना
नयापुरा में लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय के पास टिनशेड कर बनाई गई दुकानों को भी अतिक्रमण ने ध्वस्त किया। इस दौरान दुकान मालिक हाथ जोड़ते हुए अधिकारियों के पास पहुंचे। कहने लगे साहब इन दुकानों को मत तोड़ो। पिछली सरकार में मिली थी....कागज भी हमारे पास हैं। इसके बावजूद अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ मौजूद यूआईटी के किसी भी अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और दुकानों को ध्वस्त किया। विरोध करने पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं को दुकानों से जबरन घसीटकर बाहर निकाला गया। नहीं मानने पर उन्हें उठाकर बाहर फेंक दिया गया।
मारपीट पर उतारू हुए अफसर
अग्रसेन चौराहे और किशोर सागर तालाब के आसपास गुमटियां हटाने के बाद यूआईटी दस्ते ने नयापुरा विवेकानंद सर्किल के पास सड़क किनारे पर जमा थडि़यों, गुमटियों और दुकानों के बाहर लगे टिनशेड तोड़े। मयूर टॉकिज के सामने मेटाडोर में चलती-फिरती दुकान लगी मिली तो बुलडोजर ने उसे तोड़ डाला। यहां अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के दौरान कई लोग दस्ते में शामिल अधिकारियों से उलझ गए और मारपीट पर उतारु हो गए। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसा कर लोगों को खदेड़ा। एमबीएस अस्पताल के बाहर मेडिकल की दुकान पर कार्रवाई का जब एक महिला ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी उसे उठाकर दुकान के बाहर निकाल लाए और घसीटकर सड़क पर फेंक दिया। विरोध में जब लोगों ने नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
Updated on:
11 Aug 2017, 2:16 PM IST
Published on:
11 Aug 2017, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.